HomeUncategorizedमामूली कहासुनी में पड़ोसी ने किया महिला पर दरांती से वार

मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने किया महिला पर दरांती से वार

ADVERTISEMENTS

सिर पर आई गंभीर चोट, अस्पताल भर्ती

मां—बेटे पर हमले का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के मनकोट में एक महिला के सिर पर पड़ोसी ने दरांती से वार कर घायल कर दिया। उसे परिजनों ने लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मंगलवार को मनकोट निवासी 60 वर्षीय विमला देवी पत्नी हरीश चंद्र चौबे की बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई। इस बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। पड़ोसी महिला और उसके बेटे ने दरांती से विमला के सिर पर वार कर दिया। वह बेहोश होकर गिर गई।

परिजनों ने 108 को काल किया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल महिला के सिर पर 12 टांके लगाए गए हैं। डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट है। उसे भर्ती किया गया है। जरूरत पड़ने पर रेफर किया जा सकता है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

इधर, प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments