HomeUncategorizedसंकरी गुफा में 9 फीट भीतर फंसे व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू, देखिए...

संकरी गुफा में 9 फीट भीतर फंसे व्यक्ति का सुरक्षित रेस्क्यू, देखिए वीडियो

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति वर्षा से बचने के लिए गुफा के भीतर चला गया। वह वहां से बाहर नहीं आ सका। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गुफा से सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS

रविवार अपराह्न वर्षा हो रही थी। इंटर कालेज हड़बाड़ के समीप गुफा में एक व्यक्ति के फंसने की सूचना आई। जिस पर फायर बिग्रेड एक्टिव हो गई। स्टेशन इंचार्ज गणेश चंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू चलाया गया। उन्होंने बताया कि गुफा संकरी थी, जिसमें मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति फंसा हुआ था।

संकरी गुफा में 9 फीट भीतर फंसा व्यक्ति, यहां देखें वीडियो

जिसे सुरक्षित बाहर निकलना जोखिम भरा काम था। फायर रेस्क्यू यूनिट ने ड्रगेन लाइट की रोशनी से गुफा के अंदर जोखिम भरे संकरी जगह में प्रवेश किया। लगभग नौ फिट दूरी गुफा उसे सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस को सौंपा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments