HomeAccidentचंपावत : टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर राहगीर को बाइक सवार ने मारी...

चंपावत : टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

चंपावत | टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर बाइक सवार ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती किया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

चंपावत जिले के टनकपुर में इन दोनों मां पूर्णागिरि का मेला चल रहा है। जिसके चलते पूर्णागिरि मार्ग में वाहनों की रात दिन आवाजाही चल रही है। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीती रात टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग के ग्राम नायकगोठ के टीजी नंबर-4 के नजदीक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार और एक राहगीर बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें आपातकालीन वाहन 108 द्वारा टनकपुर के उपजिला अस्पताल लाया गया। जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हादसे में पैदल जा रहे 70 वर्षीय हयात सिंह पुत्र गौरी सिंह, निवासी ग्राम नायकगोठ टनकपुर जिला चंपावत घायल हो गए। वहीं बाइक चालक 18 वर्षीय गौरव सक्सेना पुत्र सोनू सक्सेना निवासी ग्राम नया गोठ टनकपुर जिला चंपावत भी घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर 108 वाहन से टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। डॉ. मोहम्मद उमर नें बताया सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया, जिनमें बुजुर्ग हयात सिंह को गंभीर चोटें आई हैं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि बाइक चालक गौरव सक्सेना का इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments