HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज—तिमारदारों की भारी फजीहत

बागेश्वर : डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज—तिमारदारों की भारी फजीहत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद के चिकित्सालयों में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी पूरी तरह से बंद हुई, लेकिन आपातकालीन सेवा जारी रही।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले भर के चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। चिकित्सको ने पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सकों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन देने की मांग की है।

चिकित्सक लंबे समय से सुगम-दुर्गम क्षेत्र निर्धारण को व्यावहारिक रूप से निर्धारित करने, सेवाकाल में एक बार शिथिलीकरण देने के लिए एसडीएसीपी योजना में हो रहे विलंब को समयबद्ध तरीके से लागू करने की मांग कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शासन स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को अनदेखा कर रहा है।

जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ डीपी शुक्ला, डॉ नसीम, डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ रीमा, डॉ गायत्री जंगपांगती, डॉ सीएस भेसौड़ा, आदि अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।

उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा, कपकोट व मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान रहे। जिससे लोगों में तीव्र रोष देखा गया।

शुक्रवार को बैजनाथ अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर रहे। दूरदराज क्षेत्रों से भारी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें निराशा हाथ लगी। अधिकांश लोग दवा वितरण कक्ष से दवा लेकर वापस लौट गए।

जागरूक नागरिक रमेश पांडे, प्रमोद जोशी, कृष्ण चंद्र, भोला दत्त आदि ने इस अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि हड़ताल की सूचना पूर्व में प्रचारित व प्रसारित की जानी चाहिए ताकि दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments