HomeBreaking Newsउत्तराखंड : अवर अभियंता की रहस्यमयी हालातों में मौत

उत्तराखंड : अवर अभियंता की रहस्यमयी हालातों में मौत

ADVERTISEMENTSAd

कमरे में बेसुध मिले, अस्पताल में मृत घोषित

सीएनई रिपोर्टर, डीडीहाट। पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग (RWD) डीडीहाट में कार्यरत अवर अभियंता सूरजपाल सिंह नेगी की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई है। वे अपनी आवास में बेहोश पड़े थे। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र महज 34 साल थी और पिछले साल ही वह अपनी पहली नियुक्ति पर डीडीहाट आए थे।

पुलिस के अनुसार Rural Works Department में कार्यरत अवर अभियंता सूरजपाल सिंह नेगी पुत्र विजय पाल सिंह वार्ड नंबर 11 ज्ञानसू उत्तरकाशी के निवासी थे। बुधवार की सांय वे अपने सुभाष वार्ड स्थित किराये के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले। पड़ोस में रहने वाले छात्रों ने इसकी जानकारी भवन स्वामी को दी। मकान मालिक ने 108 के माध्यम से सूरज को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विगत वर्ष ही प्रथम नियुक्ति पर आए थे डीडीहाट

जेई सूरजपाल पहली नियुक्ति पर पिछले साल अक्तूबर में ही डीडीहाट आए थे। सीओ केएस रावत के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पायेगा। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। शव उनके आवास उत्तरकाशी पहुंच चुका है।

होने वाले दामाद संग भागी सास, 16 अप्रैल को होनी थी बेटी की शादी

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments