HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों की पुलिस ने ली...

बागेश्वर : यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों की पुलिस ने ली ख़बर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अराजक तत्व, मनचले आदि के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। जिससे सड़कों पर चलने वाले लोगो में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह के नेतृत्व में वाहनों क सघन चेकिंग की जा रही है। वह स्वयं टीम के साथ सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। सड़कों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 75 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। ओवर लोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नंबर प्लेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना हेलमेट पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सार्वजनिक तथा धार्मिक स्थलों पर नशा, गंदगी तथा हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments