HomeUttarakhandBageshwarBig Breaking : इंटर के छात्र ने घर पर लगा ली फांसी,...

Big Breaking : इंटर के छात्र ने घर पर लगा ली फांसी, मौत

ADVERTISEMENTS

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। तहसील गरुड़ के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथ निवासी एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। वह एक निजी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अभी एक सप्ताह पहले ही उसने कक्षा 11 पास किया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया।

बैजनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ निवासी 12वीं में पढ़ने वाला छात्र 17 वर्षीय स्पर्श कुमार पुत्र किशोर अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से नीचे उताकर सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह घूमने के लिए घर से निकला, लेकिन वह घूमने न जाकर कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वह स्कूल के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह फांसी के फंदे पर झूला था।

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्या, संजय टम्टा, प्रकाश चंद्र, जेसी आर्या जिला अस्पताल पहुंचे उनके द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की है।

थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच एसआई विवेक भट्ट को सौंपी गई है। जांच व पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारणों का पता चल पाएगा। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के पिता शिक्षक हैं। उनका एक बड़ा बेटा है जो नैनीताल से पढ़ाई कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments