HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी

बागेश्वर : डीएम के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी

ADVERTISEMENTS

सीएनई​ रिपोर्टर, बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत यहां आयोजित जनता दरबार में 14 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, सड़क तथा अतिक्रमण से जुड़े थे। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्या दरबार में पहुंची हैं उनका एक सप्ताह के भीतर समाधान करें और इसकी जानकारी परियादी को दें।

सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मेहनरबूंगा निवासी नवनीत बिष्ट ने अपने आवासीय भवन के पास स्थित पेड़ से खतरे की आशंका जताते हुए उसके पातन का अनुरोध किया। देवलचौरा निवासी नारायण सिंह ने अपने किरायेदार द्वारा अभद्रता करने और मकान खाली न करने की शिकायत दर्ज कराई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

मेहनरबूंगा के ही देव राम ने बिलौना-मेहनरबूंगा-दफौट बाईपास मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उनकी भूमि पर डाले गए मलबे को कई साल बीत जाने के बाद भी न हटाए जाने की शिकायत की। ढप्टी निवासी दान सिंह ने विजयपुर-ढप्टी-बांसतोली मोटर मार्ग निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुए अपने भवन की सुरक्षा दीवार की मरम्मत की मांग उठाई।

मंडलसेरा निवासी मोहन गिरि ने अपनी भूमि की भौतिक तस्दीक कराने का अनुरोध किया, जबकि कठायतबाड़ा निवासी गोविंद सिंह ने पड़ोसी द्वारा उनकी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की गुहार लगाई। तहसील रोड निवासी पुष्कर सिंह ने पानी का बिल माफ करने का अनुरोध किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे सभी लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के शेष पंजीकरण शीघ्र पूर्ण कराने, जनजागरूकता शिविरों के आयोजन और यूसीसी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने हेतु ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments