HomeUttarakhandBageshwarमूलभूत सुविधाओं से समझौता, गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं करूंगा : डीएम

मूलभूत सुविधाओं से समझौता, गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं करूंगा : डीएम

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को विकास भवन के पास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। भटगांई ने कहा कि ऑडिटोरियम और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का उच्च स्तर बनाए रखा जाए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने ऑडिटोरियम में बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में निर्धारित उच्च गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑडिटोरियम का निर्माण टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सीएस चौहान और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments