HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : हार्डवेयर स्टोर में लग गई आग, दमकल कर्मियों ने पाया...

बागेश्वर : हार्डवेयर स्टोर में लग गई आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव मार्ग स्थित एक हार्डवेयर के स्टोर में आग लग गई। इसकी सूचना लोगों ने दमकल विभाग व पुलिस को दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। समय पर आग पर काबू पा लिया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास में फैल जाती। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश भट्ट के संगम ग्लास एवं प्लाईवुड स्टोर रूम के जीने में रखी प्लास्टिक पाइपों में आग लग गई। आग पूरे क्षेत्र में फैलने लगी। इस दौरान दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मिनी हाई प्रेशर वाटर टेंडर में उपलब्ध पानी से पंपिंग कर होज रील पाईप से आग पर पानी डालकर आग पर काबू पाया।

आग को मकान में फैलने से रोककर अन्य स्टोर में रखा समान को बचाया गया। आग से अन्य किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने वालों में नवीन चंद्र जोशी, चंद्र प्रकाश, केदार सिंह, सूर्य प्रकाश, हिमांशु पाठक, दीपक कुमार, नीरज रावत दीपक दानू आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments