HomeUttarakhandBageshwarनाबालिग का रुकवाया ब्याह, 18 की होने पर ही शादी की दिलाई...

नाबालिग का रुकवाया ब्याह, 18 की होने पर ही शादी की दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। वन स्टॉप सेंटर (OSC) ने एक नाबालिग पुत्री का विवाह रोक दिया है। उसके स्वजन को समझाया तथा कानून के बारे में जानकारी दी। पुत्री को 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही उसकी शादी करने की शपथ दिलाई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

शुक्रवार को महिला, चाइल्ड हेल्पलाइन तथ वन स्टॉप सेंटर ने संयुक्त रूप से एक नाबालिग का विवाह रोका। वन स्टाप सेंटर के षष्टी कांडपाल ने बताया कि बाल विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई थी। बालिका की उम्र कम थी, लेकिन उसका विवाह 25 अप्रैल को तय था। जिसकी टीम को भनक लगी।

टीम ने बालिका तथा उसके माता-पिता की काउंसलिग की। बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्हें प्रोबेशन कार्यालय नीलेश्वर में बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। प्रभारी एएचटीयू उपनिरीक्षक मीना रावत ने स्थानीय लोगों को बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, मानव तस्करी, साइबर क्राइम आदि की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments