लाहुर ग्राम के बरमती में मकान में लगी आग, सब जलकर खाक
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। तहसील कपकोट के सुदूर गांव लाहुर ग्राम के बरमती में एक मकान में अचानक लगी आग से जल कर खाक हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
ADVERTISEMENTS
वर्तमान प्रशासक व ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के उत्तम सिंह पांडा के मकान अचानक लगी आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। आग लगने से उनका मकान जल गया है।
बर्तन, राशन, पहनने के कपड़े, बिस्तर सब कुछ जलकर खाक बन गया है। उनके बच्चों के कागजात और रुपये जेवर सब जल कर नष्ट हो गया है। सूचना पर क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक ने स्थल का दौरा किया और क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट जिले को भेज दी है। आग लगने का कारण पता नही चल पाया है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।