HomeUttarakhandBageshwarस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट की अचानक तबियत बिगड़ी, मौत

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट की अचानक तबियत बिगड़ी, मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक फार्मासिस्ट की तबीयत बिगड़ गई। गम्भीर अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी तथा बच्चे बिलख रहे हैं।

कपकाेट के कर्मी गांव, हाल ठाकुरद्वारा निवासी 50 वर्षीय महिपाल सिंह कर्म्याल पुत्र केशर सिंह कर्म्याल की मंगलवार सुबह एकाएक तबीयत खराब हो गई। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोबाधारी में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थे, जो कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिस कारण वह घर पर ही थे।

परिवारजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। इमरजेंसी में नियुक्त डा. गुंजन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की नौ तथा दो वर्ष की बेटियां हैं। उनकी पत्नी दीपा कर्म्याल तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार भी चल रहा था। एकाएक तबीयत अधिक बिगड़ गई। उनके एकाएक निधन पर चिकित्सा विभाग में भी शोक दौड़ गया है। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments