HomeUttarakhandAlmoraधूमधाम से मनाया गया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान का वार्षिकोत्सव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

वार्षिकोत्सव का प्रारंभ सभी अतिथियों ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव का प्रारंभ हुआ। इस दौरान विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आन्नदी बधानी व कार्यक्रम के अध्यक्ष चन्द्रेश रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में विष्णु दत्त पंत, जगदीश पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप पन्त उपस्थित रहे। विद्यालय के व्यवस्थापक संदीप बधानी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या अभिभावकों से सम्मुख रखी।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष भगवत सिंह नेगी व समस्त अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष चन्द्रेश रावत ने अपने उदबोधन में सभी स्थान प्राप्त भैया बहिनों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चन्द्रेश रावत ने नर्सरी के भैया बहिनों के लिए चार टेबल व दस कुर्सियां प्रदान की।

कार्यक्रम में जगदीश पाण्डेय ने भी भैया बहिनों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश सिंह मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments