HomeUttarakhandBageshwarलाहुरघाटी के हड़बाड में दो दिनी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

लाहुरघाटी के हड़बाड में दो दिनी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारी संस्कृति, हमारा अभिमान कार्यक्रम के तहत लाहुरघाटी के हड़बाड में दो दिवसीय लाहुरघाटी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि महोत्सव प्रतिभाओं केा आगे लाने का बेहतर मंच है। इसमें हर प्रतिभा को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। उसे पहचान कर आगे बढ़ाने में सभी अपनी भूमिका निभाएं।

लाहुरघाटी के हड़बाड में दो दिनी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति में प्रतिभा छिपी रहती है। उसे पहचाकर आगे बढ़ाने का काम समाज करता है। इस तरह के महोत्व लोगों की कला को आगे लाने का काम करते हैं। आयोजनों में हमें अपनी लोक कलाओं, लोक गीतों, पारंपरिक वेशभूषा और हस्तशिल्प का अनूठा संगम देखने को मिलता है। विधायक के समाने लोगों ने बचे गांव में सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की।

विधायक ने कहा कि लाहुरघाटी में संचार, सड़क, पानी व स्कूल के मुद्दे लगातार पूरे हो रहे हैं। उन्होंने समिति को अपनी विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेश फर्त्यल आयोजन समिति के अध्यक्ष हरीश, उमेद सिंह होलरिया, संरक्षक सुभाष चंद्र होलरिया, कैलाश परिहार, पूनम परिहार, ग्राम प्रधान जाख कृष्ण परिहार, मनोज होलरिया, जगदीश गड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments