HomeUttarakhandBageshwarबदहाल सड़क देख बिफरे डीएम, PWD के अधिकारियों को लगाई फटकार

बदहाल सड़क देख बिफरे डीएम, PWD के अधिकारियों को लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली पोल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रविवार को बनलेख में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में जाते समय बागेश्वर-रीमा मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की दयनीय स्थिति और कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारों के धंसने से जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। सड़क के गड्ढों को तुरंत भरने और धंसी हुई सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि जनता को असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments