HomeUttarakhandBageshwarस्वजल : कभी थी पौ बारह, आज वेतन के भी लाले

स्वजल : कभी थी पौ बारह, आज वेतन के भी लाले

ADVERTISEMENTS

कहा, ”हमारा भी घर है, बच्चे हैं”

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एक दशक पहले स्वजल कभी भारी भरकम संस्था थी, जो ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल योजना का निर्माण कराने के साथ साथ महिलाओं को समूह से भी जोड़ती थी। लगभग 10 वर्ष पहले तक ग्रामीण समूह का गठन कर संस्थान ने कई पेयजल योजनाएं बनाई, लेकिन वर्तमान में नौ माह से कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं। उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

स्वजल के कार्मिकों ने परियोजना प्रबंधक के माध्यम से निदेशक को ज्ञापन भेजा है। कहा कि मार्च का महीना चल रहा है। उनके भी बच्चे हैं। वह भी स्कूल पढ़ते हैं। इसके अलावा घर भी है। जहां हर माह खर्च के लिए पैसे की जरूरत होती है, लेकिन नौ माह से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है।

जून 2024 से वह मानदेय को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश तथा शासन स्तर पर निर्णय लिए गए। उनका भी उन्हें लाभ नहीं मिल सका है। जिसके कारण परिवार का भरण—पोषण करने में परेशानी हो रही है।

कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इस मौके पर गिरिजा शंकर भट्ट, ध्यान चंद्र जोशी, चंदन सिंह मलड़ा, पूरन सिंह टंगड़िया, कौस्तुबानंद पांडे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments