HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : गुस्साए प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर ठोका ताला, धरना—प्रदर्शन

अल्मोड़ा : गुस्साए प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर ठोका ताला, धरना—प्रदर्शन

अल्मोड़ा, 19 अगस्त। जल जीवन मिशन में टेंटर प्रक्रिया को निरस्त नही किए जाने से गुस्साए प्रधानों ने आज ब्लाक मुख्यालय धौलादेवी में तालाबंदी कर दी। उल्लेखनीय है कि यहां ग्राम प्रधान जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों को ठेकेदारी से कराने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व में ही चेतावनी दी गई थी। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि यदि आज बुधवार को दोपहर 12 बजे तक फैसला नही लिया गया तो ब्लाक मुख्यालय में तालाबंदी ओर धरना—प्रदर्शन किया जायेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज तमाम ग्राम प्रधान प्रधान संगठन धौलादेवी के बैनर तले ब्लाक कार्यालय में एकत्रि हुए और उन्होंने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद ताला ठोक दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त रखा जाना चाहिए। इन कार्यां को ग्राम पंचायतों की कार्यदायी संस्था बनाकर उनके माध्यम से कराना चाहिए ताकि ग्राम के लोगों को रोजगार मिल सके। चेतावनी दी कि यदि शासन—प्रशासन का जायज मांग को लेकर यही रवैया रहा तो आगे आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा। संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए धरना—प्रदर्शन में बसंत बल्लभ जोशी, मनोहर सिंह, गोकुल चंद्र भट्ट, सावित्री देवी, भीम राम, प्रेम सिंह, पंकज कुमार, प्रताप सिंह गैड़ा, कमला देवी, मनोज कुमार, दीपा साह, उमा देवी, राजू प्रसाद, राजेंद्र गोस्वामी, बसंत कुमार, नीमा देवी, गोकुल भट्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments