लालकुआं। महिला के यौन शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के द्वाराहाट विधायक महेश नेगी का युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के पास पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक होने के कारण पुलिस पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जबकि आरोपी विधायक खुलेआम घूम रहा है। पुतला फूंकने वालों में कमल दानू, हरेन्द्र बोरा, नंदन दुर्गापाल, भगवान धामी, भुवन पांडे, रामबाबू मिश्रा, बीना जोशी, हरीश बिशोती, पुष्कर दानु, योगेश उपाध्याय, ललित मेहता, हरीश सुयाल, राजा धामी, गोविंद दानू, गौरव कोरंगा, इमरान खान, केदार दानू च अमजद खान आदि शामिल थे। ? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


