बागेश्वर जनपद को उत्तराखंड सुशासन पुरस्कार 2025 में रनर-अप का सम्मान
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भारतीय मास्टर माइंड्स (आईएम) द्वारा बागेश्वर जिले को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड सुशासन पुरस्कार 2025 में रनर-अप का सम्मान प्रदान किया।
ADVERTISEMENTS
Bageshwar district honored as runner-up in Uttarakhand Good Governance Award 2025
जिले की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा यह पुरस्कार जिले की टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है।
यह सम्मान बागेश्वर की सभी मातृशक्ति को समर्पित है,जिन्होंने इस अभियान में अपनी भागीदारी दी और इसे सफल बनाया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।