HomeUttarakhandBageshwarकाफलीगैर में बहुउदेशीय शिविर, विधायक पार्वती दास ने किया उद्घाटन

काफलीगैर में बहुउदेशीय शिविर, विधायक पार्वती दास ने किया उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, काफलीगैर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम पर आधारित कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में आयोजित बहुउदेशीय एवं चिकित्सा शिविर का विधायक पार्वती दास ने शुभारंभ किया।

काफलीगैर में बहुउदेशीय शिविर, विधायक पार्वती दास ने किया उद्घाटन
काफलीगैर में बहुउदेशीय शिविर, विधायक पार्वती दास ने किया उद्घाटन

विधायक दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। बीते तीन वर्षों में सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ा। महिला सशक्तीकरण हुआ। नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता तथा धर्मांतरण कानून लागू हुआ। समाज में समरसता लाने का प्रयास किया गया है।

सरकार की उपलब्धियां प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौंन, जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, बीडीओ आलोक भंडारी, जिला पंचायत सदस्य चंदन रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा घनश्याम राणा, प्रशासक महेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर, नंदन सिंह गौड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल किशोर राणा, ठाकुर सिंह रौतेला आदि उपस्थित थे।

150 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डेयरी विभाग ने 48, उरेड़ा ने 42, बाल विकास विभाग ने 45, उद्योग ने 12, वन विभाग ने 50 लोगों को जानकारी दी। पशुपालन, कृषि, उद्यान ने 100 से अधिक किसानों को बीज, दवाइयां, कृषि यंत्र दिए। समाज कल्याण ने 16 लाभार्थियों को पेंशन फार्म प्रदान किए गए।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments