HomeUttarakhandBageshwarडीएम आशीष भटगांई ने किया स्कूलों का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

डीएम आशीष भटगांई ने किया स्कूलों का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, बहुली और जवाहर नवोदय विद्यालय, सीमर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। बच्चों को मिलने वाला भोजन को भी जांचा।

जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षिक प्रगति को परखा। उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला का भी दौरा किया और वहां की सुविधाओं की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयोगशालाओं में आवश्यक संसाधनों की कोई कमी न हो और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने खुद भोजन का स्वाद लिया और रसोई व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम आशीष भटगांई ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि शिक्षण स्तर को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाया और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की ओर पूरी निष्ठा से बढ़ें। उन्होंने शिक्षकों से भी संवाद किया और उन्हें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक प्रभावी भूमिका निभाने को कहा। इस मौके पर एसडीएम मोनिका, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments