HomeUttarakhandAlmoraनाबालिग का चार साल से शारीरिक शोषण, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

नाबालिग का चार साल से शारीरिक शोषण, पोक्सो में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। विवाह का झांसा देकर एक नाबालिग का चार वर्ष से शारीरिक शोषण होता रहा। उसके माता-पिता भनक तक नहीं थी। पोक्सो में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपित के नाम का खुलासा फिलहाल नहीं किया ह, उसके फरार होने की आशंका है। यह घटना नगर पालिका क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की माता ने कोतवाली में प्राथमिकी दी है।

महिला ने कहा कि उनकी पुत्री नाबालिग है। उनके मोहल्ले का एक युवक उसके घर आता था। वह पिछले चार वर्ष से उनकी पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। जिसकी उन्हें भनक देर से लगी। पुत्री से काफी पूछताछ की गई। उसने रोते हुए अपने साथ हुए कृत्य के बारे में बताया।

आरोपित ने कहा कि उसके बालिग होने पर वह विवाह करेगा। लेकिन वह अब मुकर रहा है। उन्होंने कोतवाली पुलिस ने न्याय मांगा है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने बताया कि पोक्सो तथा दुष्कर्म की धाराओं में आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपित के नाम का खुलासा गिरफ्तारी के बाद होगा। उसके भागने की भी संभावना हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments