HomeUttarakhandBageshwarउत्सव के रूप में मनाया गया जन सेवा दिवस, सरकार की उपलब्धियों...

उत्सव के रूप में मनाया गया जन सेवा दिवस, सरकार की उपलब्धियों का बखान

प्रदेश सरकार के तीन साल को बताया आद्वितीय

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने कार्यक्रम का शुभारंभ ने किया। इस दौरान सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
जन सेवा दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग
जन सेवा दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम के दौरान, लगभग तीस से अधिक रेखीय विभागों ने अपने विभागीय स्टॉल स्थापित किए और नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को चेक वितरण व कृषि यंत्र, उपकरण, दवाइयां, बीज आदि वितरित किए गए।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अपने संबोधन में सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नकल विरोधी कानून के लागू होने से बीस हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर को हैली सेवा से जोड़ा गया है जो देहरादून व हल्द्वानी के लिए संचालित हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में उद्यानीकरण के साथ ही मत्स्य उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं पर भी जोर दिया जा रहा है।

अध्यक्षता करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ आरसी तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रशासक ब्लॉक कपकोट गोविंद सिंह दानू,बागेश्वर पुष्पा देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट गीता ऐठानी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, महामंत्री संजय परिहार,चेयरमैन रेडक्रॉस अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कुंदन परिहार, मनोहर राम, विक्रम शाही, दलीप खेतवाल, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय घनश्याम जोशी, संजय शाह जगाती, दीपा आर्या, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, जिला सेवायोजन अधिकारी पीसी गोस्वामी समेत अन्य अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व भारी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments