HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग को बनाया निवाला; क्षत...

अल्मोड़ा : तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग को बनाया निवाला; क्षत विक्षिप्त शव मिला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र मौलेखाल स्थित पोखरी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर 60 साल के बुजुर्ग को निवाला बना लिया। बुजुर्ग घर में अकेले ही रहता था, जिस कारण किसी को बुजुर्ग के मौत की खबर भी नहीं लगी। बुजुर्ग की क्षत विक्षिप्त लाश दो दिनों तक घर में ऐसे ही पड़ी रही।

जानकारी के मुताबिक पोखरी गांव में 60 साल के गोपाल सिंह पुत्र राजे सिंह घर में अकेले रहते है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने गोपाल सिंह को दिन से नहीं देखा था। इसीलिए रविवार सुबह गांव के ही श्याम सिंह, गोपाल सिंह का हालचाल लेने उनके घर चल गए, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। क्योंकि घर में गोपाल सिंह का क्षत विक्षिप्त शाद पड़ा था। बता दें कि गोपाल सिंह के दो बच्चे है, जो बाहर नौकरी करते है। जबकि उनकी बेटी की पास के ही गांव में शादी हुई है।

ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की फॉरेन्सिक टीम को मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। रेंज अधिकारी जौरासी रेंज उमेश पांडे ने बताया कि तेंदुए की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पिंजरे लगाने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में गस्त भी बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है, वो लोग घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग जल्द से जल्द तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का मानना है कि तेंदुए ने रात में ही गोपाल सिंह का शिकार किया है।

सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

ब्रेकिंग : बैंक के पूर्व सहायक महाप्रबंधक कोर्ट से दोषी करार, एक साल की सजा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments