HomeUttarakhandBageshwarबिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : सिलेंडर ने पकड़ी आग, विस्फोट, बच्ची सहित 06...

बिग ब्रेकिंग, बागेश्वर : सिलेंडर ने पकड़ी आग, विस्फोट, बच्ची सहित 06 घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत जीतनगर मंडलसेरा में किराये में रह रहे एक व्यक्ति के घर में लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते वह फट गया। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद चार लोगों को छुट्टी दे दी है, जबकि दो का इलाज चल रहा है। घटना में किचन में रखा सामान भी जल गया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार जीतनगर निवासी गोविंद राम के घर में अनिल कुमार किराये पर परिवार के साथ रहता है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका सिलेंडर खत्म हो गया। उन्होंने घर के अंदर रखा दूसरा सिलेंडर बदलने के लिए निकाला। जैसे ही उन्होंने सिलेंडर की सील खोली गैस रिसने लगी। परिजनों ने उसे बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस हादसे में किरायेदार अनिल कुमार, उनकी पत्नी रूपा देवी, भांजा राहुल कुमार व बेटी तीन साल प्रगति के अलावा भवन स्वामी 65 साल के गोविंद लाल पत्नी आनंदी देवी व 24 साल की बेटी तारा देवी झुलस गए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद कोतवाल कैलश नेगी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के बाद चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है, जबकि गोविंद लाल व प्रगति को भर्ती किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments