बागेश्वर न्यूज : ऐतिहासिक रहा भाजपा सरकार का तीन साल का कार्यकाल

0
भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता
भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। भाजपा सरकार के तीन वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य हित में लिए गए निर्णय देश के लिए एक नजीर बनने जा रही है। जिससे राज्य में लागू होने के बाद अन्य राज्य भी उसे लागू करने जा रही है। भाजपा जिला संगठन प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पूरे जनपद में कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा दानू गढ़िया की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। इस दौरान चमोली जिले के प्रभारी कुन्दन सिंह परिहार ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए है।

प्रभारी परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, समान नागरिक संहिता, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, लैंड जेहाद में 144.5 हजार एकड़ भूमि मुक्त करने, राज्य आंदोलनकारीयो को 10 प्रतिशत आरक्षण, मानस खंड योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के प्राचीन मंदिरों को जोड़ना, वीरता पदक की राशि में बढ़ोतरी करने, बागेश्वर में हेली सेवा और रिवर्स पलायन जैसे मुद्दों पर कार्य किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। तीन सालों के कार्यकाल में सरकार ने आम आदमी की हर समस्या को दूर करने का काम किया है। आने वाले समय में सरकार प्रदेश के विकास में कई और कदम आगे बढ़ाते हुए चहुंमुखी विकास करेगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सुरेश काण्डपाल, घनस्याम जोशी, संजय परिहार, विवेक तिवारी, प्रकाश साह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS