HomeUttarakhandBageshwarसत्यापन नहीं करवाने वाले भवन स्वामियों पर होगी कठोर कार्रवाई

सत्यापन नहीं करवाने वाले भवन स्वामियों पर होगी कठोर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़

बैजनाथ पुलिस ने थाना क्षेत्र में सत्यापन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर क्षेत्र में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, कबाड़ियों आदि के सत्यापन की जांच की गई।

सत्यापन नहीं करवाने वाले भवन स्वामियों पर होगी कठोर कार्रवाई
सत्यापन नहीं करवाने वाले भवन स्वामियों पर होगी कठोर कार्रवाई

अभियान का नेतृत्व करते हुए थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों, नौकरों आदि का शत- प्रतिशत सत्यापन करवाने के लिए जागरुक किया। इसके अलावा उन्होंने बाहर से आकर मजदूरी करने, फड़-फेरी लगाने व घरेलू नौकर के रुप में कार्य करने वालों से भी अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करने को कहा।

उन्होंने सभी मकान मालिकों, दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अपने किराएदारों, नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराने पर संबंधित भवन स्वामी के विरुद्व कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हैल्प लाइन नंबर 1930, डायल 112 , उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरुक किया और बताया कि किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर तुरंत थाने या 112 पर सूचना दें। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments