HomeUttarakhandAlmoraहल्द्वानी से अल्मोड़ा स्मैक तस्करी, 8.38 ग्राम बरामद, कीमत ढ़ाई लाख से...

हल्द्वानी से अल्मोड़ा स्मैक तस्करी, 8.38 ग्राम बरामद, कीमत ढ़ाई लाख से ज्यादा

सीएनई रिपोर्टर, ​अल्मोड़ा। पुलिस टीम ने यहां लोधिया बैरियर के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत ढ़ाई लाख से अधिक बताई जा रही है। तस्करी का आरोपी निहाल सिद्दिकी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है, जो पहले भी तस्करी के आरोपों में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानई जा रही है। जिसको लेकर वे समय—समय पर मताहतों को आदेशित करते रहते हैं। इसी क्रम मंगलवार सायं अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से एक युवक निहाल सिद्दिकी को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था। स्वंय भी नशे का आदी था और स्मैक को ऊंचे दामों बेच कर मुनाफा कमाने के फिराक में था। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर अल्मोड़ा कोतवाली में तीन तथा नैनीताल जनपद के थाना बनभूलपुरा में एक मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी निहाल सिद्दिकी उम्र 27 वर्ष पुत्र नदीम सिद्दिकी जोशीखोला, राजपुरा का रहने वाला है। उसके पास से कुल 2,51,400 रुपये की स्मैक मिली है। गिरफ्तारी करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में चौकी प्रभारी धारानौला एसआई आनंद बल्लभ कश्मीरा, अपर उप निरीक्षक नवीन सिंह व हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments