HomeUttarakhandAlmoraनाबालिग लड़की को दिल्ली से किया बरामद, प्रेमी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को दिल्ली से किया बरामद, प्रेमी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भतरौजखान। नाबालिग युवती को प्रेम जाल में फंसा, भगा ले जाना युवक को बहुत महंगा पड़ा। पुलिस टीम ने आरोपी युवक के कब्जे से नाबालिग लड़की को दिल्ली से छुड़ा लिया है। साथ ही आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 13 मार्च को भतरौजखान क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के गत 12 मार्च 2025 को घर से बिना बताये जाने व घर वापस नहीं आने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त युवक को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व विमल प्रसाद सीओ रानीखेत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

लड़की को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश देकर 14 मार्च को दिल्ली के बुराड़ी से गुमशुदा नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से छुड़ा लिया। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गुमशुदा को बाद आवश्यक कार्यवाही/काउंसिलिंग के परिजनों के सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा बुराड़ी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भिकियासैंण एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, महेन्द्र सिंह तथा इन्द्र कुमार,कांस्टेबल सर्विलांस सेल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments