HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : मृतक हीरा के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागेश्वर ब्रेकिंग : मृतक हीरा के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागेश्वर। कपकोट निवासी ठेकेदार व कांग्रेस नेता प्रताप सिंह कठायत के पुत्र हीरा सिंह कठायत की गढ़वाल के चमोली जिले के देवाल के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर उनके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। उनका शव व कार खाई से बरामद हुई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने हीरा की हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
परिजनों ने बताया कि निवासी हीरा सिंह कठायत सोमवार को दोपहर ग्वालदम की ओर अपनी कार से निकला। सायं उसकी कार व शव नंदकेसरी के समीप खाई में पड़ा मिला। मृतक के पिता प्रताप सिंह कठायत ने कहा उसके पुत्र की हत्या की गई है। उनका कहना है कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सिरकोट गरूड़ से उसकी कार में तीन अन्य लोग भी साथ चले थे। जिसमें दो लोग पूर्व में कई अपराधों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हीरा की हत्या करने के बाद ही कार को खाई में डाला गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। मृतक का गोपेश्वर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments