HomeBreaking Newsहोली 2025 : देशभर में खेली जा रही होली, अयोध्या—मथुरा, वाराणसी में...

होली 2025 : देशभर में खेली जा रही होली, अयोध्या—मथुरा, वाराणसी में जश्न

CNE DESK/देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल लगाया। वहीं ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ होली का सैंड आर्ट बनाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यूपी में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। संभल में लोग जश्न मनाते हुए डीजे पर नाच रहे हैं। राज्य में कई जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है।

रंग से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर कई जगहों पर मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है। सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें यूपी के बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में होली खेली

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बाहर होली मनाई गई

 

मथुरा में द्वारकाधीश मंदिर में भी होली की धूम रही। भक्त अपने आराध्य के साथ रंगों की बौछार में सराबोर हो गए। मंदिर में अबीर, गुलाल, केसर से होली खेली गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय हो गया। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अनोखी होली का हिस्सा बनने के लिए मंदिर पहुंचे।

गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने होली खेली

Hero Image

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली उत्सव की शुरुआत करने के लिए गोरखनाथ मंदिर परिसर में होलिका दहन स्थल पर पूजा और आरती की। इसके बाद सीएम योगी ने होली खेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अन्य लोगों के साथ शामिल हुए, जहां उन्होंने फाग गीत गाए और होली का त्योहार मनाया।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बीजेपी ऑफिस में होली मनाई

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला ने धनुष की पिचकारी पकड़ी

अयोध्या राम लला ने थामी पिचकारी
अयोध्या राम लला ने थामी पिचकारी

होली 2025

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments