HomeUttarakhandDehradunबरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या; हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने...

बरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या; हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने में मारी 4 गोलियां

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

UP News | बरेली में चाचा-भतीजे की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह दोनों खेत की रखवाली करने जा रहे थे, तभी असलहे लहराते हुए बाइक से हमलावर पहुंचे। चाचा-भतीजे को घेर लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

युवक और उसके चाचा को दो-दो गोलियां लगीं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही SSP अनुराग आर्य, SP साउथ अंशिका वर्मा और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव की है।

रंजिश में वारदात का शक

मृतकों की पहचान दौलत खां (55) और उनके भतीजे रईस खां (26) के रूप में हुई है। 7 साल पहले यानी 2018 में आपसी विवाद के चलते इनके गांव के नन्हे मिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। मामले में दौलत खां को नामजद किया गया था। तब से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते दौलत खां और उनके भतीजे की हत्या कर दी गई।

गांव वालों ने बताया कि चाचा-भतीजे खेत की तरफ जा रहे थे, तभी बदमाश पीछे से आए और उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर हम लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। तुरंत हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने दौलत खां के कंधे और सीने पर, जबकि उसके भतीजे के पीठ पर दो गोलियां मारीं।

SSP अनुराग आर्य ने बताया- पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, बाइक से आए हमलावर फरार हैं, उनकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे।

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

उत्तराखंड में जीवनसाथी की तलाश? यह है सबसे सरल और स्मार्ट तरीका!

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments