HomeUttarakhandBageshwarयोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को ग्राम्य विकास कार्यक्रमों और उरेडा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जिले में चल रहे विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।

जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत रोजगार सृजन की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को और अधिक सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका के विभिन्न अवसरों से जोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि एसएचजी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को एसएचजी उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए उचित मंच प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे।

ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उरेडा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह लोगों को बिजली बिलों में भी राहत प्रदान कर सकती है।

जिलाधिकारी ने उरेडा अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करने के सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त, डीडीओ संगीता आर्या, सीवीओ योगेश भारद्वाज, बीडीओ आलोक भंडारी, ख्याली राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments