HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होली दिल खोल कर मनाओ, पर हुड़दंग किया तो खैर...

अल्मोड़ा : होली दिल खोल कर मनाओ, पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं !

CCTV से रहेगी चप्पे—चप्पे पर नज़र

CNE ALMORA/एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक,सीओ, थाना/चौकी प्रभारियों को होली पर्व के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिये। एसएसपी महोदय द्वारा कल सायं होली के दृष्टिगत नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एस.एस.पी. देवेंद्र पिंचा ने होली पर्व को देखते हुए जनपद में चौकस सुरक्षा व्यवस्था के तमाम निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अराजकता को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जानिए, क्या रहेगी व्यवस्था

  • जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जायेगा।
  • एंट्री प्वाइंटो पर वाहनों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
  • सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाईल, पिकेट व बैरिकेट्स आदि ड्यूटिया लगाकर होली पर्व के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
  • अल्मोड़ा शहर में सुव्यवस्थित यातायात हेतु ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है, टीआई व टीएसआई लगातार चैकिंग पर रहेंगे।
  • नो पार्किंग जोन मे वाहन पार्क कर जनमानस के आवागमन में समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
  • यातायात नियमों का उल्ल्घंन करने वाले व नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं।
  • सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
  • अल्मोड़ा पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा अल्मोड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किये गये सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार माँनीटरिंग कर चप्पे-चप्पे पर संदिग्ध व्यक्तियों,अराजक तत्वों व हुड़दंगियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
  • किसी भी व्यक्ति द्वारा अराजकता,हुड़दंग कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
  • होली पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  • एसएसपी ने जनता से अपील करी कि रंगों के इस पावन पर्व होली को सौहार्द और शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments