HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अफीम बेचने यूएस नगर से हल्द्वानी आए दो तस्कर...

ब्रेकिंग न्यूज : अफीम बेचने यूएस नगर से हल्द्वानी आए दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद अफीम की कीमत 2 लाख रुपये

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसओजी व हल्द्वानी पुलिस की टीम ने नशाखोरी के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड के पास से दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 445 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एवं होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण प्रभारी एसओजी श्री संजीत राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

गत दिवस मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान के दौरान रामलीला ग्राउंड के पास हीरो एचएफ डीलक्स UK 18R-1301 को रोककर चेक किया गया। इस दौरान बाइक में सवार 02 युवकों के कब्जे से 445 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में हुआ यह खुलासा

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि ये लोग अफीमअनुराग कश्यप नाम के व्यक्ति जो कि ढकिया उधम सिंह नगर का रहने वाला है से लेकर आए हैं। अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु हल्द्वानी के युवाओं को बेचने की फिराक में थे इससे पहले गिरफ्तार हो गए। इस संबंध में भी जांच जारी है। दोनों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • अतुल सागर पुत्र राजेंद्र सागर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर पोस्ट ढकिया नंबर वन 1 थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर
  • बलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी हजीरा गांव बरहनी थाना बाजपुर
  • पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई संजीत राठौर, चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव एसआई दिनेश जोशी, अपर उप निरीक्षक मानसिंह, हेड कांस्टेबल SOG ललित श्रीवास्तव व संतोष बिष्ट हल्द्वानी कोतवाली से प्रकाश बड़ाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments