HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

ब्रेकिंग : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शिवरात्रि के रोज सोमेश्वर में मेला देखने गई युवती अचानक लापता हो गई थी। नाबालिग युवती को पुलिस टीम ने सोमेश्वर से बरामद करते हुए उसे बहला—फुसला भगा ले जाने वाले युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 28 फरवरी, 2025 को सोमेश्वर क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी के गत 26 फरवरी को घर से शिवरात्रि मेला देखने के लिए सोमेश्वर जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में एफआईआर धारा 140(3) बीएनएस व 16/17 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत की गई।

एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर संबंधितों को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व गोपाल दत्त जोशी सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दबिश देकर 11 मार्च को लखनऊ, उत्तर-प्रदेश से गुमशुदा नाबालिग बालिका को युवक के कब्जे से छुड़ाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 64(1) बीएनएस व 3(1)/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार युवक (दुष्कर्म का आरोपी) की पहचान सुरेन्द्र सिंह बोरा उर्फ सूरज उम्र 25 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह बोरा के रूप् में हुई है। सोमेश्वर पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र प्रसाद, सोनू बाफिला, एएसआई प्रेम सिंह व कांस्टेबल नीरज सिंह मेहरा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments