HomeUttarakhandBageshwarस्वरोजगार की योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को दें प्राथमिकता : डीएम

स्वरोजगार की योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को दें प्राथमिकता : डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में विभागवार संचालित कौशल प्रशिक्षण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक
जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक

बैठक में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल केंद्र और जन शिक्षण संस्थान जैसे कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आईटीआई, पॉलिटेक्निक, उच्च शिक्षा, माध्यमिक, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, पर्यटन, उद्योग, दुग्ध और आरसेटी की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ और एनएसडीसी जॉब एक्स पोर्टल के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश जिला सेवायोजन अधिकारी को दिए। स्कूल, कॉलेज में भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे युवाओं को अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रमों का समन्वित रूप से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर हेयर सैलून, मोबाइल रिपेयरिंग, योगा वैलनेस आदि क्षेत्र में भी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने निदेशक आरसेटी को महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानीय उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। अगली वितीय वर्ष में में लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।

बैठक का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं की प्रगति और सेवायोजन विभाग के प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। तथा कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित केरियर काउंसलिंग जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग डेढ़ हजार बच्चों को जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के द्वारा छात्रों को उनके करियर विकल्पों और भविष्य के अवसरों के प्रति मार्ग-दर्शन प्रदान किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सीईओ गजेंद्र सिंह सोन, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, सीवीओ योगेश भारद्वाज, जिला कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती, निदेशक आरसेटी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments