HomeCrimeउत्तराखंड : सोने नहीं देती थीं जुड़वा नवजात बेटियां, मां ने तकिए...

उत्तराखंड : सोने नहीं देती थीं जुड़वा नवजात बेटियां, मां ने तकिए से मुंह दबाया फिर चुन्नी से घोंट दिया गला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Twin Murder in Haridwar | हरिद्वार में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मां ने अपनी ही छह महीने की जुड़वा बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

ADVERTISEMENTSAd

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वह परिवार के साथ भैरव मंदिर धीरवाली के पास किराए के मकान में रहते है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। गुरुवार की सुबह महेश सकलानी ड्यूटी पर चले गए। पत्नी शिवांगी का कहना था कि वह पास की दुकान से दूध लेने के लिए गई थी। चंद मिनट बाद वापस लौटने पर बेटी स्नेहा और ईशानी अचेत हालत में मिली। आनन-फानन में वह बेटियों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

कुछ देर बाद पति के ड्यूटी से लौटने पर दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अगवत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर पिता ने बेटियों की हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में सामने आया कि इस दौरान बाहर से कोई व्यक्ति घर के अंदर नहीं गया। मां के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति घर में पहले से मौजूद भी नहीं था।

शक के आधार पर पुलिस ने शिवांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोनों बच्चियों की हत्या कुबूल कर ली। एसएसपी ने बताया शिवांगी की उम्र लगभग 19 साल है। महिला ने पूछताछ में कबूला है कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थीं। उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। कम उम्र और साथ में कोई परिजन न होने की वजह से उसमें चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। ऐसे में रात में नींद औरआराम पूरा न होने के कारण उसे ने गुस्से व झल्लाहट में आकर बार-बार रो रही बच्चियों को पहले तकिया से दबाया। दोनों के ज्यादा चिल्लाने पर फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

Uttarakhand : घर में मासूम जुड़वा बहनों की मौत; हत्या की आशंका, मुकदमा दर्ज

दुःखद खबर : सुहागरात की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत; कमरे में दोनों के शव मिले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments