HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दमुवाढूंगा क्षेत्र के जंगल में मिला नर कंकाल, शिनाख्त में...

हल्द्वानी : दमुवाढूंगा क्षेत्र के जंगल में मिला नर कंकाल, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हल्द्वानी | दमुवाढूंगा क्षेत्र के कमेटिया से गुजरने वाले बरसाती नाला से करीब आधा किलोमीटर दूर एक मानव कंकाल पड़ा मिला। बताया जा रहा कि लकड़ी बीनने गए लोगों ने जंगल में नर कंकाल को देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा दिया। मौके से टीशर्ट व कुछ अन्य सामान मिला है। यह कंकाल डेढ़ से दो माह पुराना माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि दमुवाढूंगा वार्ड 37 और 36 के पीछे घना जंगल है और इस जंगल के बीच से कमेटिया बरसाती नाला गुजरता है। लोग रोज की तरह जंगल से लकड़ियां लेने गए थे। उनकी नजर नाले के अंदर नर कंकाल की खोपड़ी पर पड़ी। मौके पर नर कंकाल की हड्डियां और कपड़े भी पड़े हुए थे, जो बिखरे पड़े थे। पहचान के नाम पर सिर्फ कपड़े थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौके पर मौजूद लोगों से नर कंकाल की शिनाख्त के प्रयास कराएं, लेकिन पहचान हो नहीं पाई। पुलिस जांच पड़ताल में क्षेत्र से किसी के गुमशुदा होने की जानकारी भी नहीं मिली।

कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। कंकाल पर मिले कपड़ों से शिनाख्त के प्रयास किए गए हैं। डीएनए सैंपल भेजा जाएगा, ताकि पहचान में मदद मिल सके। रिपोर्ट आने से पहले हत्या या हादसे को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। आसपास के थानों और चौकियों से लोगों की गुमशुदगी के संबंध में जानकारी मांगी गई है। फिलहाल नर कंकाल वयस्क व्यक्ति का बताया जा रहा है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कपड़े सील कर रख लिए गए हैं।

जिस जगह पर यह कंकाल मिला, वह पहाड़ की तरफ है और मुख्य मार्ग से दूर है। इसके मद्देनजर पुलिस का मानना है कि शव कोई यहां लाकर नहीं डालेगा। इस जगह के आसपास नशे का काम करने वालों का आना-जाना है। नशेड़ी आए दिन यहां अनैतिक कार्य भी करते हैं। उन्हीं में से किसी का यह शव हो सकता है। काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कपड़े सील कर रख लिए गए हैं।

हल्द्वानी : पेड़ से टकराई स्कार्पियो, महिला का हाथ कटकर अलग हुआ

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा तय; 6 मार्च को गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा में पूजा करेंगे

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments