HomeAccidentहल्द्वानी : पेड़ से टकराई स्कार्पियो, महिला का हाथ कटकर अलग हुआ

हल्द्वानी : पेड़ से टकराई स्कार्पियो, महिला का हाथ कटकर अलग हुआ

Haldwani News | काठगोदाम क्षेत्र के हैड़ाखान के पास मंगलवार रात 9:30 बजे करीब मंदिर से लौट रहे एक परिवार का स्कार्पियो वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में बैठी महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में पति समेत दो बच्चों को हल्की चोट आईं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTSAd

हैड़ाखान के रहने वाले रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया के सूर्यादेवी मंदिर गए थे। शाम को वह स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे। घर से सात किलोमीटर पहले ही वन विभाग के गेस्ट हाउस के निकट गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में विमला देवी का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया।

परिजनों ने उसे उठाकर गाड़ी में रख लिया। फिर रेवाधर ने अपने बड़े भाई मनीराम व अन्य परिजनों को फोन करके बुलाया। इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंचे कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने महिला समेत सभी घायलों को गाड़ी से निकाला और एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। काठगोदाम एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा तय; 6 मार्च को गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा में पूजा करेंगे

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments