HomeUttarakhandBageshwarतीन रोज से लापता अधेड़ की संदिग्ध मौत, खाई में मिला शव

तीन रोज से लापता अधेड़ की संदिग्ध मौत, खाई में मिला शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत किरौली गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है। वह पांच दिन से लापता था। सोमवार की सुबह पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, दिन में पति का शव भयूं-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में मिला। पीएम कर शव स्वजन को सौंप दिया है।

किरौली ग्राम के कनलौ तोक निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह पुत्र पान सिंह की खीरगंगा पुल के पास चाय, समोसा आदि की दुकान में काम करता था। वह रोजाना दुकान बंद कर अपने घर जाता था। इधर तीन दिन से वह अपने घर नहीं पहुंचा। इस पीड़ा को लेकर उनकी पत्नी चंपा देवी ने सोमवार को थाने में पहुंची। उसने पति की गुमशुगदगी पुलिस में लिखवाई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दिन में पुलिस को भयू-गुलेर मोटर मार्ग के पास खाई में शव होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव त्रिलोक सिंह का था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस खाई तक पहुंचे। कैमरे में दुकान बंद कर घर जाने के फुटेज कैद थे। पति के मौत की सूचा के बाद पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस तथा परिजनों से उन्हें किसी तरह संभाला।

बाद में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीवन सामंत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला खाई में गिरने से मौत हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का 11वीं में, जबकि बेटी 8वीं में पढ़ती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments