जनता दरबार : दर्ज हुई दर्जन भर शिकायतें, अधिकांश का निस्तारण
डीएम आशीष भटगांई ने दिये जरूरी दिशा—निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनता दरबार में 12 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें अधिकांश का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शेष समस्याओं पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित हुआ। जिसमें शिकायकर्ता मदन नाथ ने पत्नी तथा बहू की मृत्य के बाद पुत्र के हिरासत में होने पर आर्थिक तंगी की बात की। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। उत्तम सिंह ने पुत्र के साथ पुलिस कार्रवाई की शिकायत की।
हयात सिंह ने आपदा में घर खोने के बाद विस्थापन की मांग की। गोपाल सिंह निवासी मंडलसेरा में भूमि विक्रय की जांच की अपील की। हरगोविंद कांडपाल ने जल संस्थान के विरुद्ध शिकायत की। रश्मि सिंह ने भूमि निरीक्षण और उचित जांच की मांग की। कमलेश सिंह परिहार ने दुर्घटना के बाद पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने की बात की। जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि मसलों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक पक्ष में निस्तारण करने के निर्देश दिए।