HomeUttarakhandAlmoraकौसानी : फोटोग्राफी, फोटोशॉप व लाइट्रूम प्रोसेसिंग वर्कशॉप का शुभारंभ

कौसानी : फोटोग्राफी, फोटोशॉप व लाइट्रूम प्रोसेसिंग वर्कशॉप का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी। कौसानी द ब्रांच रिसोर्ट में तीन दिवसीय फोटोग्राफी, फोटोशॉप एवं लाइट्रूम प्रोसेसिंग वर्कशॉप का शुभारंभ हो गया है। द ब्रांस रिसोर्ट के अध्यक्ष थ्रीश कपूर ने बताया की 2 मार्च से 4 मार्च तक रिसोर्ट में फोटोग्राफी से संबंधित फोटोशॉप एवं लाइट्ररूम प्रोसेसिंग वर्कशॉप चलेगी, जिसमें अलग-अलग प्रदेशों से 12 लोग सम्मिलित हुए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उन्होंने बताया कि यह वर्कशॉप प्रसिद्ध छायाकार उमेश गोगना के सानिध्य में की जा रही है। उमेश गोगना जो कि जयपुर से संबंधित है सोनी कैमरा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और एस्ट्रो फोटोग्राफी के लिए विश्व विख्यात हैं। वर्कशॉप में तीन दिन तक कल 12 प्रतिभागियों को लाइट रूम एवं फोटोशॉप की एडवांस प्रोसेसिंग व इससे संबंधित सभी गुरु सिखाए जाएंगे।

बदलती टेक्नोलॉजी के नव स्वरूपों की मिलेगी जानकारी

उमेश गोगना ने कहा कि आजकल की बदलती टेक्नोलॉजी, जो की फोटोग्राफी से संबंधित है उसमें कई तरह के बदलाव आ रहे हैं। नया प्रयोग हर फोटोग्राफरों को सीखना चाहिए। इसीलिए इस तीन दिवसीय वर्कशॉप में इस से संबंधित विधाओं को सिखाया जाएगा। कैसे डिजिटल फोटो को नियमपूर्वक प्रोसेस किया जाता है कि जानकारी दी जाएगी। इस वर्कशॉप में राजस्थान कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखंड से आए कुल 12 प्रतिभागी सम्मिलित हैं।

फोटोग्राफी वर्कशॉप
फोटोग्राफी वर्कशॉप
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments