HomeBreaking Newsमाणा में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म; 46 मजदूर बचाए गए, 8 की मौत

माणा में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म; 46 मजदूर बचाए गए, 8 की मौत

ADVERTISEMENTS

चमोली | माणा एवलॉन्च हादसे में मृतकों की संख्या 8 पहुंच गई है। एवलॉन्च के तीसरे दिन 4 शव मिले। इस पूरे हादसे में पहले 55 बीआरओ के मजदूरों के बर्फ में दबने की सूचना थी। लेकिन हादसे के दूसरे दिन (शनिवार) देर रात सूचना मिली कि एक मजदूर पहले ही अपने घर कांगड़ा चला गया था। इस लिहाज से एवलॉन्च की चपेट में आने वाले मजदूरों की संख्या 54 रही।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

चमोली के माणा में 28 फरवरी की सुबह एवलॉन्च आने से 54 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। एवलॉन्च की सूचना शासन-प्रशासन तक पहुंचते-पहुंचते सुबह के 10 बज गए। जानकारी मिली कि ये मजदूर 8 कंटेनर और 1 शेड के अंदर थे। जो कि लापता थे। इसके बाद आईटीबीपी और प्रशासन से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

घटना वाले दिन ही आईटीबीपी ने 2 कंटेनर का पता लगाते हुए 33 लोगों को बचा लिया। जबकि दूसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन को आटीबीपी के साथ ही भारतीय सेना और वायुसेना का भी साथ मिला। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे जवानों को 3 और कंटेनर मिले जिसके शाम तक रेस्क्यू हुए मजूदरों की संख्या 50 पहुंची। हालांकि, इस बीच जानकारी मिली कि गंभीर रूप से घायल 4 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 2 गंभीर रूप से घायल मजदूर को एयरलिफ्ट करते हुए एम्स ऋषिकेश लाया गया। जिनकी पहचान 23 वर्षीय पवन पुत्र महेंद्र सिंह, ईशानपुर जिला संभल उत्तर प्रदेश और 28 वर्षीय अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड के रूप में की गई है।

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन 4 मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बीच सुबह 10:30 बजे रेस्क्यू टीम को एक और शव बरामद हुआ। वहीं दोपहर होते-होते सूचना मिली कि दो और शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। वहीं रविवार शाम करीब 5:10 बजे उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने सूचना दी कि लापता चल रहा एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है। मजदूर की पहचान अरविंद निवासी देहरादून के रूप में हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक रविवार को बरामद शवों को माणा पोस्ट से जोशीमठ लाया गया है।

माणा एवलॉन्च में मृतक मजदूरों के नाम

>> मोहिंदर पाल (42 वर्षीय) पुत्र देशराज निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
>> आलोक यादव निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश
>> मंजीत यादव पुत्र शंभू निवासी सरवन, उत्तर प्रदेश
>> जितेंद्र सिंह (26 वर्षीय) पुत्र कुलवंत सिंह, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश
>> हरमेश चंद (31 वर्षीय) पुत्र ज्ञान चंद निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश
>> अनिल (21 वर्षीय) पुत्र इश्वरी दत्त निवासी रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड
>> अशोक (28 वर्षीय) पुत्र रामपाल निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश
>> अरविंद निवासी देहरादून उत्तराखंड

होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच लाख जुर्माना और छह साल कैद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments