उत्तराखंड एवलांच : अब तक 7 मजदूरों की मौत, 1 की तलाश जारी; ड्रोन-थर्मल कैमरे से सर्चिंग

0
उत्तराखंड एवलांच : अब तक 7 मजदूरों की मौत, 1 की तलाश जारी; ड्रोन-थर्मल कैमरे से सर्चिंग

माणा (चमोली) | उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को आए एवलांच में फंसे मजदूरों को निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव पीआरओ (रक्षा) देहरादून ने बताया कि अब तक 54 लोगों में से 53 मजदूरों को बचा लिया गया है, इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। श्रमिकों के तीन शव आज बरामद किए गए, जिन्हें जोशीमठ लाया गया है। एक व्यक्ति अभी भी लापता है जिसकी तलाश जारी है।


ADVERTISEMENTS

पहले लापता मजदूरों की संख्या 55 बताई गई थी, लेकिन शुक्रवार को पता चला कि हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला सुनील कुमार बिना बताए कैंप से अपने गांव चला गया था। परिवार ने इसकी जानकारी दी।

रविवार को मौसम ठीक होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द शुरू हुआ। ड्रोन, रडार सिस्टम, स्निफर डॉग, विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा से सर्चिंग की जा रही है। 7 हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। आर्मी और वायुसेना के अलावा ITBP, BRO, SDRF और NDRF के 200 से ज्यादा जवान भी घटनास्थल पर बर्फ की मैनुअल खुदाई करके लापता मजदूर की तलाश में लगे हुए हैं। हादसा चमोली के माणा गांव में 28 फरवरी की सुबह 7:15 बजे हुआ। मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, तभी बर्फ का पहाड़ खिसक गया। सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

एम्स-ऋषिकेश के निदेशक डॉ. मीनू सिंह के मुताबिक, “यह बहुत संतुष्टि की बात है कि सेना, आईटीबीपी, वायु सेना और अन्य लोगों द्वारा माणा में बचाव अभियान में – अधिकांश लोगों को बचाया गया है। एक मरीज को यहां एयरलिफ्ट किया गया था, जिसकी रीढ़ की हड्डी में चोट थी। हम सर्जरी करेंगे। हमें केंद्र और राज्य दोनों सरकारों से अच्छी मदद मिल रही थी। एक और मरीज को पेल्विक चोट है, लेकिन वह जोशीमठ में है। वह स्थिर है, और उसके रक्त पैरामीटर अच्छे हैं। जैसे ही संभव है, हम उन्हें एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाएंगे।”

 

 

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, अब भाई को बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

ADVERTISEMENTS