HomeUttarakhandBageshwarत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : मतदाता सूची की होगी रैंडम चेकिंग

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : मतदाता सूची की होगी रैंडम चेकिंग

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियों तैयार की जानी है। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत के मतदाता सूची को रैंडम चेकिंग की जाएगी। निर्वाचक नामावली की पांडुलिपि से मिलान किया जाएगा। जिससे निर्वाचक नामावली की पांडुलिपि में दर्ज किसी मतदाता का नाम न छूटे।

नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से ना छूटे

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी गणमान्य व्यक्ति यथा पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व और वर्तमान अधिकारी, पूर्व और वर्तमान सांसद, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक आदि जो ग्राम पंचायत की सीमान्तर्गत सामान्यतः निवासी हों और अर्हता की शर्ते पूरी करते हों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से ना छूटे।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक बुलाकर संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को प्रदर्शित की जाएगी।

बैठक में संबंधित संगणक भी उपस्थित रहेंगे और उनके साथ पर्याप्त संख्या में फार्म व प्रपत्र 2, प्रपत्र 3 एवं प्रपत्र 4 उपलब्ध रहेगा। प्राप्त किये गये फार्म/आवेदन को संगणक द्वारा अगले दिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा किया जाएगा।

प्राप्त आवेदनों को तीन दिन के भीतर निस्तारण करके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम संशोधित करने की संस्तुति जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अनुमोदन के लिए आयोग को प्रेषित करेंगे।

15 मार्च तक विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि यह कार्य आज एक मार्च से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा। मतदाता सूची को आयोग तथा जनपद की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम का पोस्टर तथा बैनर के माध्यम से विकास खंड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अभी खंड विकास अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरतः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments