HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड प्रदेश में पहाड़ियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : रावत

उत्तराखंड प्रदेश में पहाड़ियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : रावत

लिव इन रिलेशनशिप का जताया विरोध

फूंका कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का पुतला

 

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पहाड़ी आर्मी ने पहाड़ियों की अनदेखी पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि पहाड़ियों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूसीसी से लिव इन रिलेशनशिप हटाने की मांग की गई। नाराज लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला भी फूंका।

ADVERTISEMENTSAd

पहाड़ी आर्मी अध्यक्ष हरीश रावत ने पत्रकार में कहा कि शासन—प्रशासन द्वारा पहाड़ियों की अनदेखी की जा रही है जो कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गाय को गो माता का दर्जा देने, उत्तराखंड के त्योहारों को राजकीय त्योहारों का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने कहा पहाड़ से पलायन होने का मुख्य कारण शिक्षा और स्वास्थ्य है, जिसे सरकार द्वारा बेहतर करना होगा जिससे पलायन को रोका जा सके। उन्होंने कहा किसी भी बाहरी व्यक्तियों द्वारा उत्तराखंड के पहाड़ी लोगों के साथ गलत व्यवहार पहाड़ी आर्मी कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पहले उत्तराखंड पुलिस भर्ती, जिले लेवल की मेरिट के आधार पर युवकों की भर्ती होती थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसे राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर भर्ती कर रही है जो केवल देहरादून हरिद्वार के लोगों को ही फायदा पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने जिला स्तर पर मैरिट बनाने की मांग की है। इस मौके पर यात्रा संयोजक विनोद शाही, जिलाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता, कवि जोशी, प्रकाश पांडे, दिव्यांशु कुमार, भुवन पांडे, भगवंत राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, मयंक कुमार, मोहन कांडपाल, कपिल शाह, कमलेश जेठी आदि मौजूद रहे। सभा के बाद उन्होंने एसबीआई तिराहे पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments