क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)किच्छा । दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में समझौता कराने के नाम पर लेनदेन करना चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पैसे के लेनदेन की शिकायत मिलने के बाद गोपनीय जांच में मामला सही पाया गया । फिलहाल एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए हैं । पुलभट्टा थाने में तैनात दरोगा को बरा चौकी की जिम्मेदारी दे दी गई है । जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरा निवासी दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था । आरोप है कि बरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र आर्य ने विवाद को निपटाने के लिए रुपए का लेनदेन किया । शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने एएसपी देवेंद्र पींचा के माध्यम से पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई । एएसपी द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र आर्य को निलंबित करते हुए पुलभट्टा थाने में तैनात एसआई दिनेश चंद्र भट्ट को बरा चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दे दी है, वहीं दूसरी ओर एसएसपी उधम सिंह नगर ने पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक बसंत बल्लभ पंत को पुलभट्टा थाने में तैनाती के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। उधम सिंह नगर पुलिस के कुछ अधिकारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरतने तथा अनुशासनहीनता के आरोप लगने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के निर्देश जारी कर शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की भी चेतावनी दी है। फिलहाल बरा चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


