HomeBreaking Newsपब्लिक प्लेस पर दारु पीने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने धर...

पब्लिक प्लेस पर दारु पीने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने धर लिए 65 शौकीन

ADVERTISEMENTS

SSP बोले, असामाजिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। सार्वजनिक स्थानों पर शाम ढलने के बाद जाम छलकाने वालों, हुड़दंग व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर एसएसपी नैनीताल ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी के नेतृत्व में चले अभियान के तहत पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हल्द्वानी : पब्लिक प्लेस पर दारु पीने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने धर लिए 65 शौकीन

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा पब्लिक प्लेसों पर शराब सेवन, हुड़दंग, और छीटाकशी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

गत दिवस एसपी नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर और मुखानी क्षेत्र, आरटीओ रोड में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। सभी माफी मांगते नज़र आये व भविष्य में मर्यादा का पालन करने हेतु कहा गया।

पुलिस टीम में कोतवाली हल्द्वानी से सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश कुमार यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर,
तथा थाना हल्द्वानी के समस्त चौकी प्रभारी आदि। वहीं, थाना मुखानी से क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल महेश जोशी,थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता तथा थाना मुखानी के समस्त चौकी प्रभारी व नागरिक पुलिस के एसआई गौरव जोशी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments